Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

भाजपा लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल कल से लापता, शोभासर जलाशय के पास मिली बाइक, पुलिस मौके पर, देखे वीडियो

India-1stNews




बीकानेर। भाजपा मंडल अध्यक्ष के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। कल शाम से लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल लापता है। इस सम्बंध में परिजनों ने बीछवाल पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवायी है। लापता होने के कारणों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पायी है। वहीं आज सुबह अचानक सूचना मिली की करोल की गाड़ी शोभासर जलाशय के पास मिली है।




सूचना मिलने के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। इस सम्बंध में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि सूचना मिलते ही शोभासर जलाशय पहुंचे है। जहां पर पुलिस की जांच जारी है। मौके पर भाजपा नेता भगवान ङ्क्षसह मेड़तिया, श्याम सिंह हाड़ला, मोहन सुराणा, जतिन सहल, सवाई सिंह तंवर, विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित अनेक लोग पहुंचे है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562