Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

मेघों ने बरसाई जलधार, हरियाली अमावस-सावन के सोमवार को मेघों ने किया जलाभिषेक

India-1stNews





मेघों ने बरसाई जलधार, मंदिर-मंदिर हो रही हर-हर महादेव की पुकार सुन मेघों ने गाया मल्हार

बीकानेर। सावन का महीना सोमवार का दिन अमावस्या तिथि यानी सोमवती अमावस्या इसके साथ ही यह खास हरियाली अमावस भी होना। इतने संयोग एक साथ होने से बीकानेर के हर मंदिर में महादेव का अभिषेक शुरू हो गया। ठाकुरजी के मंदिरों को फूल-पत्तियों, हरियाली से सजाया गया। हरी सब्जियों का भोग लगा। यह सब करते हुए भक्तों को जो परेशानी हो रही थी वह थी गर्मी और उमस। पसीने से लथपथ श्रद्धालु अभिषेक करने के साथ ही हर-हर महादेव उद्घोष के साथ जयकार लगा रहे थे। मानो पुकार लगा रहे  हो। बस, पुकार का असर हो गया और बीकानेर के आसमान पर मेघ छा गए। कुछ देर उमस बढ़ी फिर हवा चल पड़ी। पहले कुछ बूंदे गिरी फिर इन्होंने अचानक तेज बौछार का रूप ले लिया। कुछ ही देर में गर्मी और उमस को धो दिया। हालांकि तेज बौछार के बाद बारिश तो एकबारगी बंद हो गई लेकिन मौसम खुशनुमा हो गया।

मौसम विभाग का अनुमान:दो दिन बूंदाबांदी, फिर तीन दिन मूसलाधार
मौसम विभाग ने पहले से ही बीकानेर में बादलो की आवाजाही के साथ बूंदा-बांदी का अनुमान जारी किया था। मंगलवार को भी मौसम कमोबेश ऐसाा ही रहेगा। बुधवार से आगे तीन दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement