Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पिकअप और टैक्सी में टक्कर ,एक कि मौत, चार लोग घायल जिसमे दो की हालत गंभीर

India-1stNews






बीकानेर। जिले के नाल थानान्तर्गत पिकअप और टैक्सी की भिड़ंत में एक नौनिहाल की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि नाल के फायरिंग रेंज के पास यह हादसा हुआ है। जिसमें पांच जने घायल हुए। जिनको राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान छः माह के बच्चे रेवान ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में कोटड़ी निवासी 22 वर्षीय ललिता, 40 वर्षीय भंवरी देवी, 21 साल का विकास व 25 वर्षीय रवि प्रसाद घायल हो गये है। जिनका पीबीएम में इलाज चल रहा है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के है, जो बीकानेर से कोटड़ी जा रहे थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562