Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

अवैध देशी पिस्टल 10 जिंदा कारतूस सहित आरोपी हितेश अरेस्ट, 12 जुवे की लत में गिरफ्तार

India-1stNews



एरिया डॉमिनेंस अभियान के तहत कार्रवाई


बीकानेर,13 अगस्त। पुलिस द्वारा विशेष अभियान एरिया डॉमिनेंस के तहत कार्रवाई जारी है। कल शनिवार को भी पुलिस ने जिलेभर में बड़ी कार्रवाई की और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद बीकानेर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कई तस्कर और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आज कोटगेट,नयाशहर,लूणकरणसर,नापासर पुलिस ने कार्रवाई की है।

नयाशहर पुलिस ने इस सम्बंध में कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटी सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अलग-अलग तीन टीमो का गठन कर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 9 मामलो में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी रामपुरा बस्ती के रहने वाले मोहन लाला खुडिय़ा प्रोपराईटर खुडिय़ा किराणा स्टोर,पुरूषोतम पुत्र रामकुमार स्वामी निवासी रामपुरा बस्ती को गिरफ्तार किया है। वहीं जम्भेश्वर नगर के रहने वाले विष्णु को 151 के तहत गिरफ्तार किया है।



लूणकरणसर पुलिस ने अभियान के तहत थानाधिकारी चन्द्रजीत के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए शांति भंग में 7 लोगों,जुआ सट्टा प्रकरण में एक,अवैध शराब के साथ एक,शराब पीकर आवागमन बाधित करने वाले 2 लोगों के खिलाफ कार्रवाई और थाना क्षेत्र के 4 सहित 6 लोगों से पुछताछ की है। पुलिस टीम ने मोनू उर्फ मोहन,संपत पुत्र गोपीराम,मनीष पुत्र हंसराज,गणेशाराम पुत्र बजरंगलाल,रमेश पुत्र फरसा के खिलाफ इंसदादी की कार्रवाई की। वहीं पन्नालाल को आरपीजीओ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने अवैध देशी पव्वों के साथ जगदीश पुत्र लिछमण सिंह को गिरफ्तार किया है।



कोटगेट पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल व कारतूसों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। वहीं अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए फड़ बाजार निवासी हितेश भाटी पुत्र देवेन्द्र भाटी को एक अवैध देशी पिस्टल,दो मैग्जीन,दस जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। 40 देशी शराब के पव्वों के साथ तेलियों की नई मस्जिद निवासी अनवरी अली को गिरफ्तार किया है।



नापासर पुलिस ने थानाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए जुआ सट्टा खेल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम में फरार चल रहे एक युवक केा गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 3 हिस्ट्रीशीटरों के विरूध तथा एक व्यक्ति को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर जगदीश उर्फ गोरीशंकर,मोडाराम पुत्र तेजाराम,राजूराम पुत्र सांवताराम के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की गई। वहीं आसाराम को शांति भंग में,गैरसायल सोहनलाल को सोशल मीडिया में हथियार के साथ पोस्ट डालने पर 151 के तहत गिरफ्तार किया है। त्रिलोकचंद को सट्टा पर्ची के साथ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरपीजीओ मामले में फरार चले रहे राकेश सांसी को गिरफ्तार किया है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement