Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

आज गंगाशहर रचेगा इतिहास, साक्षी बनेगा नगर बीकाणा

India-1stNews





बीकानेर,14 अगस्त। देश अपने आजादी का 76वां स्वंतत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसको लेकर हर और उत्साह अपने चरम पर है। बीकानेर की माटी भी इसे अनूठा बनाने जा रही है। युवा मोर्चा के द्वारा एक ऐसा ही कार्यक्रम शहर में किया जा रहा है। इस सम्बंध में युवा मोर्चा के शहर जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि बीकानेर में इस वर्ष भी एक किलोमीटर लम्बा तिरंगा फहराया जा रहा है। व्यास ने बताया कि आज सोमवार की शाम को 5 बजे गंगाशहर के महावीर चौक से यह तिरंगा फहराया जाएगा। व्यास ने बताया कि इसके लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बीते करीब एक सप्ताह से तैयारियों में लगे हुए है। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे शामिल होंगे। वहीं शहर के हर आमजन से भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भागीदार बनने का आव्हान किया गया है।


देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसे हर वर्ग से भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस दौरान पूरे एक किलोमीटर मार्ग को अलग-अलग तरीके से सजाया जाएगा। सिंवर ने बताया कि हजारों की संख्या में पूरे बीकानेर जिले से आमजन इस कार्यक्रम में भागीदार बनने जा रहा है। जिसको लेकर टीमें लगातार संपर्क अभियान में जुटी है। सिंवर ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान एक किलोमीटर क्षेत्र में देशभक्ति के गीते गंूजते रहेंगे।


वहीं कल शाम को पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका के नेतृत्व में गंगाशहर में ऐहिासिक आयोजन को लेकर संपर्क किया गया हैै। इस दौरान हर आम राहगी को कार्यक्रम में आने के निमंत्रण के साथ तिरंगा झंडा वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकार शामिल रहें। इस दौरान पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका,शहर अध्यक्ष वेद व्यास,देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर,पूर्व पार्षद शंभु गहलोत,रमेश भाटी,महामंत्री प्रदीप सारस्वत,जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह भाटी,मदन सोनी,ऋषि पारीक,भव्य दत्त भाटी,हर्ष पारीक,भवानी पाईवाल,करण सोंलकी,गणेश श्रीमाली,नथमल लिंबा, सूर्या सोनी,दीपक जाजड़ा, अर्जुन, सुनील रामावत सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562