Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बागेश्वर धाम में धीरेन्द्र शास्त्री ने किया 108 कुंडीय रामकथा महायज्ञ के पोस्टर का विमोचन

India-1stNews




बीकानेर। जहां प्रभु श्रीराम की कथा होती है वहां हनुमान जरूर विराजित होते हैं और जहां हनुमान होते हैं वहां हनुमान भक्त अवश्य पहुंचते हैं। यह बात बागेश्वर धाम में धीरेन्द्र शास्त्री बीकानेर में होने वाले 108 कुंडीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के पोस्टर विमोचन अवसर पर कही।
 
सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि पद्मविभूषित जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्यजी महाराज के सान्निध्य में सियाराम गौशाला में 19 नवम्बर से 27 नवम्बर तक 108 कुंडीय महायज्ञ श्रीरामचरित मानस श्रीराम कथा एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन तथा रामझरोखा कैलाश धाम की वेबसाइट ramjharokhakailashdham.com का लोकार्पण बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा किया गया। 

आयोजन से जुड़े प्रचार-प्रसार प्रभारी कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि धीरेन्द्र शास्त्री ने कार्यक्रम संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा कार्यक्रम का निमंत्रण स्वीकार किया। लोकार्पण अवसर पर मुरली गहलोत, राकेश सांखला, गोपाल किराडू एवं जेठमल तंवर आदि उपस्थित रहे। वेबसाइट निर्माता रजनीश जोशी ने बताया कि रामझरोखा कैलाशधाम की वेबसाइट में आगामी आयोजन संबंधी सभी जानकारियां व परिचय आदि उपलब्ध रहेंगें।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement