Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

भूत-प्रेत का डर दिखाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, तांत्रिक को किया गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. तांत्रिक ने नाबालिग के अंदर से प्रेत निकालने के नाम पर 2 से 3 बार दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है.

थानाधिकारी रामप्रताप वर्मा ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के शरीर से प्रेत निकालने के नाम पर एक तांत्रिक पर दुष्कर्म किए जाने पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने हाकमाबाद, पीएस लालगढ़ जाटान निवासी आरोपी तांत्रिक महेंद्र कुमार उर्फ महेंद्र नाथ को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार पीड़ित बालिका का परिवार पिछले साल सादुलशहर के हाकमाबाद में रहने वाले तांत्रिक महेंद्र नाथ मेघवाल के संपर्क में आया था. बालिका के पिता की कमर में दर्द रहता था. उन्हें पता चला कि महेंद्र नाथ डोरा- ताबीज करता है. इससे दर्द ठीक हो जाता है. उन्होंने महेंद्र को बुला कर डोरा ताबीज करवाया था.

2 से 3 बार किया आरोपी ने दुष्कर्म
इस तरह महेंद्र नाथ का उनकी ढाणी में आना-जाना शुरू हो गया. फिर तांत्रिक महेंद्र नाथ नाबालिग के शरीर से प्रेत निकालने के लिए डोरा ताबीज करने के बहाने से कमरा अंदर से बंद कर लेता था. नाबालिग के परिजनों को यह कहकर डराता कि दरवाजे को हाथ लगाया तो अंधे हो जाओगे. इस दरमियान एक साल की अवधि में महेंद्र नाथ ने दो-तीन बार नाबालिग लड़की को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया.


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562