Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दो थानों की दबिश: देशी पिस्टल जिंदा कारतूस, दस हज़ार का इनामी सहित 10 गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर पुलिस के "ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन" के तहत दो थानों क्षेत्रों ने दबिश देकर दस गिरफ्तारियां की है। आईजी बीकानेर ओमप्रकाश पासवान,एसपी तेजस्विनी गौतम द्वारा चलाए जा रहे एरिया डांमिनेंस अभियान के तहत मुक्ताप्रसाद और जसरासर पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध पिस्टल, अफीम, डोडा जब्त किए गए है। मुक्ताप्रसाद पुलिस ने थानाधिकारी चन्दन प्रकाश के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पांच टीमों ने दस हजार के इनामी मोईन खान को एक देशी पिस्टल,दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है।



मोईन हाल ही में फायरिंग के मामले में वांछित है ओर बीछवाल पुलिस ने दस हजार का इनामी भी घोषित किया हुआ है। वहीं मो. शाकीर उर्फ हैप्पी को देशी पिस्टल,तीन जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। भंवरलाल को 150 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। करीब 11 किलो डोडा के साथ हरीकिशन विश्रोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके अलावा जावेद हुसैन,आदिल चौहान,सुनिल विश्रोई को गिरफ्तार किया है।


जसरासर पुलिस ने अभियान के तहत अवैध शराब और वारंटी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध शराब के साथ हीराराम पुत्र प्रभुराम,राजुसिंह पुत्र लिछमणसिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन माह से जानलेवा हमले में फरार चल रहे हरिराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारंटी शंकरलाल को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement