Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर मिठाई दुकानों में छापेमारी जब्त की 155 किलो...

India-1stNews








जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने की कार्यवाही

बीकानेर, 22 अगस्त। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण मंडल के दल ने गंगाशहर क्षेत्र की दो दुकानों में औचक छापामारी करते हुए 155 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए।



नगर निगम उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने बताया कि गंगाशहर के रामजी स्वीट्स से 100 किलो तथा लालाजी स्वीट से 55 किलो सहित कुल 155 किलो प्लास्टिक कैरी बैग किए गए। इन प्रतिष्ठानों द्वारा ऑक्सी बायो प्लास्टिक के तौर पर इन प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग किया जा रहा था। उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सहायक पर्यावरण अभियंता गिरीश व्यास तथा कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी वीनू सिंगल मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने दोनों विभागों को प्रतिबंधित प्लास्टिक की धरपकड़ के लिए औचक कार्यवाहियां नियमित रूप से करने के निर्देश दिए है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562