Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

दिनदहाड़े महिला मर्डर मामले में पुलिस का एक्शन, आरोपी पति को कुछ घंटे में ही दबोचा

India-1stNews







बीकानेर। दिनदहाड़े महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए राजगढ़ आरोपी पति कृष्णपाल को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सादुल कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली सुमन एएनएम थी, जो बीकानेर जिले के बरसिंहसर गांव में नियुक्त थी। उसकी पति से अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि उसका अपने पति से तलाक भी हो चुका था। मंगलवार को दोपहर को बीच सड़क पर लोगों ने उसे एक आदमी को पत्थर से पीटते हुए देखा। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले आरोपी उसे लहुलुहान कर भाग गया। स्थानीय लोग पीबीएम ट्रोमा सेंटर ले गए जहां डॉक्टर्स ने सीपीआर की लेकिन बचा नहीं पाए।

दोनों के बीच विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और दोनों अलग रहते थे। दहेज का आरोप लगाते हुए पति पर मामला भी दर्ज करवाया गया था। कई मुद्दों पर दोनों के बीच अनबन थी। इस बीच पति ने उस पर हमला बोल दिया। हालांकि पुलिस अब तक पूरे मामले की छानबीन कर रही है और इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। सीओ सदर शालिनी बजाज का कहना है कि फिलहाल पति से पूछताछ हो रही है। हमला उसी ने किया है, इसके संकेत मिल रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562