Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

शिक्षक के साथ हनीट्रैप मामले में पुलिस को मिली कामयाबी 2 महिला सहित तीन गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। शिक्षक का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और सदमे में शिक्षक द्वारा सुसाइड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन आरेापियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छतरगढ़ पुलिस ने की है। बता दे कि बीते दिनों घड़साना निवासी शिक्षक बिना बताए घर से निकल गया था और नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान शिक्षक ने सुसाइड़ नोट लिखा। जिसमें बताया गया था कि एक महिला शिक्षक,उसकी बहन ओर जीजा द्वारा उसका वीडियो बना लिया गया है। जिसके एवज में आरोपी उससे दस लाख की मांग कर रहे है। पैसे नहीं होने के चलते और बदनामी की डर से शिक्षक ने सुसाइड कर लिया।



जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आज पुलिस ने जांच के दौरान थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए अर्जुनसर निवासी मालमसिंह पुत्र जीवराजसिंह,लालगढ़ जाटान की रहने वाली सुखप्रित कौर पत्नी जसवीरसिंह और रावाला की रहने वाली चरणजीत कौर उर्फ चन्नु पत्नी दिबागसिंह को गिरफ्तार किया है। जिससे हनीट्रेप के मामले को लेकर पुछताछ जारी है ।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562