Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

खारा इंडस्ट्री एरिया में लगी आग, गत्ता बनाने की फैक्ट्री और दाल मिल में लगी आग

India-1stNews








बीकानेर।  खारा औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह-सुबह भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान होने की घटना सामने आई है। यह भीषण आग दाल मिल और गत्ता फैक्ट्री में लगी जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौक़े पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। सुचना पर जामसर थाना पुलिस व दकमल की दस गाड़ियों ने मोर्चा संभाला और आग बुझाने के प्रयास शुरू किये। इस भीषण आग से दोनों फैक्ट्रीयों में करोड़ों का नुकसान हुआ बताते है।


घटना के संबंध में मौक़े पर मौजूद जामसर थानाधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि खारा औद्योगिक क्षेत्र में बासुकीनाथ दाल मिल और उसके पास वाली गत्ता फैक्ट्री में यह भीषण आग लगी। सुचना मिलते ही वे थाने के जाब्ते के साथ मौक़े पर पहुंचे। आग ने विकराल रूप ले लिया था जिसकी लपटे दूर तक दिखाई दे रही थी। आग को बुझाने में दस दमकलों व स्थानीय पानी के टेंकरो को काम में लिया गया है । काफी मशकश्त के बाद आग पर काबू पाया गया। थानाधिकारी के मुताबिक इस आग से करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। वंही आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। खबर लिखें जाने तक दोनों फैक्ट्रीयों में से धुंआ अभी तक निकल रहा था वंही दमकल और पानी के टेंकर आग बुझाने में जुटे हुए थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement