Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी भड़ी हुंकार, सड़के हाइवे पर लगी लंबी कतार, 'बिजली संकट से किसान परेशान'

India-1stNews





बीकानेर। किसानों को पूरी बिजली देने की मांग जहां प्रदेशभर में हो रही हैं वहीं बीकानेर में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के समर्थकों ने चक्का जाम कर दिया है। इसकी पूर्व घोषणा को देखते हुए जहां कोलायत इलाके में निजी ग्रामीण बसें बहुत कम चली। जो बसें रोड पर आई उन्हें रोककर सवारियों को भी नीचे उतार दिया।

बीकानेर जैसलमेर हाईवे पर डेहरू माता मंदिर के पास कावनी से आ रही बस को रोक दिया। बस में सवार लोग गुहार करते रहे लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।


इस रोड पर ट्रकों की कतार लग गई।
गिरिराजसर के पास एक सड़क खोद कर रास्ता रोकने की जानकारी सामने आई है।
मामला यह है
किसानों को पूरी बिजली नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने चक्का जाम की घोषणा की थी।

क्या कहते हैं देवीसिंह भाटी :
पूर्व मंत्री भाटी का कहना है, बिजली की बढ़ती कटोतियों, बेलगाम बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हर वर्ग चाहे किसान हो, व्यापारी हो या आम जनता लाचार हैं। दूसरी तरफ़ बिजली के भारी बिलों के बावजूद भी बिजली कटोतियों में हो रही अनियमित्ताओं से किसान हर तरीक़े से मरने के कगार पर खड़ा हैं ।
ऐसी निकम्मी सरकार को अपना त्याग पत्र दे देना चाहिए। बिजली विभाग के ख़िलाफ़ क्षेत्र वाईज कार्यकर्ताओं एव जनता जनार्दन द्वारा शुक्रवार को पूरे बीकानेर जिलें में जो कार्यकर्ता जहाँ हैं वहीं पर गाँव ओर क़स्बों से थोड़ी दूरी पर ही रेल व बसों का चक्काजाम करें।

मायने यह है :
देवीसिंह भाटी इस मुद्दे के जरिये सीधे तौर पर कोलायत में सरकार या दूसरे शब्दों में कहें तो ऊर्जा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला है। चूंकि भाटी अभी भाजपा से बाहर है ऐसे में उन्होंने संकेत दिया है कि कोलायत का मैदान खुला नहीं छोड़ेंगे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement