Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

हजारों भक्तों द्वारा एक साथ एक स्वर में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, धर्मप्रेमी इन नम्बरों पर करे सम्पर्क

India-1stNews




बीकानेर में हजारों भक्तों द्वारा होगा, एक साथ एक जगह विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ


बीकानेर। छोटी काशी और धर्मनगरी कहे जाने वाले बीकानेर में एक और बड़ा आयोजन होने जा रहा है। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 17 अक्टूबर 2023 को बीकानेर के सनातन प्रेमियों द्वारा विशाल सामूहिक रूप में हनुमान चालीसा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पाठ के साथ साथ भजनों की प्रस्तुतियां होगी। इसके अंतर्गत जवाहर पार्क स्थित श्री राम मंदिर में भक्तों की मीटिंग रखी गई, जिसमें उपस्थित भक्तों ने बताया कि ऐसा आयोजन बीकानेर में पहली बार हो रहा है, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोहल्ले वाइज/ वार्ड वाइज  टीमों का गठन किया जायेगा।

मीटिंग में बीकानेर के सभी सनातनी प्रेमियों से इस कार्यक्रम के टीम मेम्बर बनने का आह्वान किया, कहा कि जो भी बन्धु इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जुड़े और अपनी भागीदारी निभाएं। 

मीटिंग में यह सुनिश्चित किया गया कि जल्द ही इस कार्यक्रम हेतु स्थान का चयन किया जाएगा और बीकानेर के सभी मंदिरों, मठ, संत महात्माओं, धार्मिक संस्थाओं, सुन्दरकाण्ड मण्डलीयों, ट्रस्ट, संगठनों, राजनेताओं, छात्रनेताओं व बीकानेर के सभी धर्मप्रेमियों से सम्पर्क किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी के साथ कि जरूरत रहेगी इस हेतु प्रचार प्रसार व अलग अलग तरह की जिम्मेदारी सभी को सौंपी जायेगी।


कार्यक्रम टीम से निःस्वार्थ भाव से जुड़ने हेतु एक नम्बर जारी किया गया। नम्बर 8233899481, टीम से जुड़ने के लिए इन नम्बर पर अपने नाम और वार्ड नम्बर के साथ व्हाट्सएप मैसेज करना होगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement