Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बस के इंतजार में खड़ी महिला के गले से सोने-चांदी फुलड़े तोड़कर ले गए

India-1stNews




बीकानेर। बस के इंतजार में खड़ी महिला के गले से सोने-चांदी फुलड़े तोड़कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना देशनोक थाना क्षेत्र के पिथरासर रोड लालमदेसर मगरा रोही की है। इस संबंध में बरसिंहसर निवासी श्रवणराम पुत्र गोपालराम जाट ने साधुणा हाल चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर निवासी रामदेव पुत्र हरिराम जाट व साधुणा निवासी सुभाष उर्फ सुरेश पुत्र सुखराम जाट के खिलाफ दर्ज करवाया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी शाम को बस का इंतजार कर रही थी। तभी दो लड़के आये और किसी व्यक्ति का नाम पूछने के बहाने उसकी पत्नी के गले से सोने-चांदी के फुलड़े तोड़कर ले गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562