Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बदमाशों ने रात को हुड़दंग और की फायरिंग! जीजा साले बाल बाल बचे, DST और थाना पुलिस खंगाल रही फुटेज

India-1stNews









बीकानेर। इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार देर रात को जीजा साले पर बदमाशों ने फायरिंग की। गनीमत रही कि वह दोनों बाल-बाल बच गए। गोलियां उनकी कारों पर लगीं। वारदात का पता चलने पर बीछवाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां से गोलियों के खोल मिले हैं। इस संबंध में भुट्टो का बास निवासी साजिद भुट्टो पुत्र सत्तार भुट्टो ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट लिखाई है।

परिवादी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 2:45 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से व जीजा शकील मोहम्मद दूसरी कार से आ रहे थे। वह इंदिरा कॉलोनी में मिर्च धाणा की चक्की के पास रुके। तभी सलमान भुट्टाे व उसके साथी सलमान पवार, शाहरुख उर्फ मुड्डा, फरदीन उर्फ फरदा, ताहिर मालावत, नरेश बिश्नोई, मोइन खान निहाल, शोएब, अरुण पंडित कैंपर गाड़ी में आए। दो युवक एक मोटरसाइकिल पर कारों के पास आए। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलते देखे उन्होंने कारों की सीटों के नीचे छिपकर जान बचाई। स्कोर्पियो व कार को 15-20 गोलियां लगी हैं।

खोल बरामद, टीमें गठित
सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमों ने सलमान भुट्टो, ताहिर व एक अन्य के मकान व ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगे। पुलिस के मुताबिक पीड़ित व आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच में लंबे समय से रंजिश चल रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562