Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

आपसी रंजिश के चलते हुई फायरिग, तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर

India-1stNews





बीकानेर के करमीसर तिराहे पर हुई फायरिंग मामले में नयाशहर थाने में मामला दर्ज हो गया है। तीन युवकों पर नामजद एफआईआर के बाद अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार इधर-उधर दबिश दे रही है। उधर, पता चला है कि दोनों के बीच पहले से रंजिश चल रही है। कुछ युवकों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज है। खास बात ये है कि सभी की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।

शुक्रवार शाम को करमीसर तिराहे पर शाम के वक्त दो-तीन युवक मोटर साइकिल पर आए और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस के बाहर फायरिंग कर दी। ये घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और सार्वजनिक नहीं किया। उमेश सियाग की रिपोर्ट पर पुलिस ने विष्णु बिश्नोई, नरेंद्र डेलू और अर्जुन भाट व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें विष्णु बिश्नोई के खिलाफ पहले से मामला चल रहा है। कुछ अन्य के खिलाफ भी पुलिस जांच चल रही है।

बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में लंबे समय से अनबन चल रही है। इसी अनबन के चलते फायरिंग भी हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश भी दी है लेकिन अब तक कोई हाथ नहीं आया है। फायरिंग करते ही तीनों आरोपी यहां से फरार हो गए थे। उनके घर भी पुलिस पहुंची लेकिन अब तक कोई हाथ नहीं आया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement