Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राह चलते युवती से की छेड़छाड़, पूरे परिवार को मिली धमकी

India-1stNews





बीकानेर। रंजिश के चलते राह चली युवती के साथ उसी के पड़ोसियों ने छेड़छाड़ ओर गाली-गलौच कर डाली। श्रीडूंगरगढ़ के गांव कल्याणसर नया में हुई इस घटना के सबन्ध मे मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। गांव कल्याणसर नया निवासी खेताराम पुत्र फरसाराम जाट ने पुलिस थाने में जरिए इस्तगासे अपने पड़ोसी भोमाराम ओर किशनलाल पुत्र रामेश्वरलाल नायक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले में परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घर पड़ौसी है व उसके परिवार से रंजिश रखते है। शाम को उसकी पुत्री घर की तरफ आ रही थी। तो रास्ते में आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ छेडख़ानी की। हल्ला सुनकर परिवादी का पुत्र ओर पत्नी आ गए। आरोपियों की मां भी मौके पर आ गई। सभी आरोपी गाली-गलौच करते हुए मरने-मारने पर उतारू हो गए और मौका मिलने पर देख लेने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562