Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

निगम टीम ने तीन कॉम्प्लेक्स व चार बिल्डिंगों को किया सीज, गंगाशहर में इन स्थानों...

India-1stNews









बीकानेर। नगर निगम की ओर से बकाया यूडी टैक्सी व नियमाविरूद्ध निर्माणाधीन बिल्डिंगों के विरूद्ध कार्रवाई का दौर लगातार जारी रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम टीम की ओर से तीन कॉम्प्लेक्स व चार बिल्डिंगों को सीज किया गया। जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त केसर मीणा के निर्देशानुसार सचिव हंसा मीणा की अगुवाई में बिन्नाणी बिल्डिंग स्थित सागर प्लाजा शांपिग सेन्टर प्राईवेट लिमिटेड के तेईस लाख छ: हजार इक्यानवे रूपये बकाया होने, केईएम रोड स्थित सरावगी मेंशन के सात लाख इकहतर हजार एक सौ ग्यारह रूपये बकाया होने तथा स्टेशन रोड स्थित पार्वती कॉम्पलेक्स के सात लाख तिरेपन हजार आठ सौ चौरासी रूपये का यूडी टैक्स बकाया होने पर सीज किया गया है। वहीं अचणाबाई के पास स्वामी विशोकानंद भारती, आर्य समाज ट्रस्ट, करनाणी मोहल्ला स्थित पवन कुमार के भवन, गंगाशहर स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास फतेहचंद के भवन निर्माण को सीज किया गया है। इस दौरान होमगार्ड इंचार्ज ऋषिराज आाचार्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में होमगार्ड के महिला व पुरूष जवान मौजूद रहे।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562