Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

रामसरोवर तालाब में मिला बीकानेर के पुलिस कांस्टेबल का शव

India-1stNews






बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में पदस्थापित कांस्टेबल रमेश थालोड़ का शव रामदेवरा स्थित रामसरोवर में मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रमेश पिछले करीब दो माह से थाने में गैरहाजिर था और पिछली 16 अगस्त को अपने परिजनों को जैसलमेर तारीख पेशी के लिए जाने की बात कह कर घर से निकला था। लेकिन वह जैसलमेर नही पहुंचा था और शुक्रवार सुबह उसका शव रामसरोवर तालाब में मिला है। ग्रामीणों ने शव को तालाब में देखा तो पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को निकलवा कर रामदेवरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। मौके पर एडिशनल एसपी मूल सिंह, पोकरण सीओ कैलाश विश्नोई, रामदेवरा थानाधिकारी खम्माराम भी पहुंच गए हैं और मृतक रमेश के परिजनों को सूचित किया गया है। बताया जा रहा है कि रमेश पिछले लंबे समय से आंत के इंफेक्शन से झुझ रहा था और इसी कारण पिछले करीब 2 माह से श्रीडूंगरगढ़ थाने में भी गैर हाजिर था। रमेश थालोड़ का पैतृक गांव चुरू जिले में रतनसर है, जहां सूचना मिलने पर परिजन रामदेवरा के लिए रवाना हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement