Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

घर मे घुसकर मारपीट कर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। रामपुरा बस्ती में महिने भर पहले एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में वांच्छित अमित विश्रोई पुत्र राजेन्द्र विश्रेाई को मुक्ता प्रसाद कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी सिटी दीपक शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गत 17 जून श्रीमति जमना देवी ने हाजिर थाना होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरे लडक़े ओमप्रकाश सैन पर युसुफ और उसके लडक़ा आसिफ, सोहेल, अमित विश्नोई, जमील, राजा कुरैशी समेत दर्जनभर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में थाना पुलिस ने अमित विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि इस मामले में कई अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562