Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

फर्जी तरीके से लोन देने और अश्लील वीडियो बना अपलोड करने की धमकी

India-1stNews




बीकानेर फर्जी तरीके से लोन देने और अश्लील वीडियो अपलोड करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक एप को संचालित करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने बताया कि उसने मोबाइल में यूएनआई कैश एक्स एप डाउनलोड किया। करीब एक महीने पहले एप के माध्यम से उसे 4 हजार रुपए का लोन बिना परमिशन दिया गया और बैंक खाते में पैसे भेज दिए गए। सात दिन बाद उसने एक हजार रुपए वापस जमा करवा दिए। पीड़िता के अनुसार उसके बाद फिर से उसके खाते में अलग-अलग समय पैसे डाले जाते रहे। वह जमा करवाती रही।

30 जुलाई को उसके पास फोन आया की लोन के पैसे जमा करवाओ, अन्यथा अश्लील फोटो बनाकर अपलोड कर दूंगा। तब डर कर पीड़िता ने फिर पैसे जमा करवा दिए। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद फिर से उसके खाते में लोन के नाम से 5840 रुपए डाल दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement