Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

हमलेबाजी की वारदात में चाकू लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल

India-1stNews





बीकानेर। सदर थाना इलाके के राणीसर बास में रविवार की रात पारिवारिक रंजिश के चलते हमलेबाजी की वारदात में चाकू लगने से एक विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई ,जिसे पीबीएम होस्पीटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीडि़ता श्रीमति लक्ष्मी पत्नि जेठाराम गहलोत ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि रविवार की रात करीब डेढ बजे में मेरे देवर गणेश गहलोत के साथ जबरन घर में घुस आये दीपक,बादल उर्फ अमित,हिमांशू भाटी,धनाराज पंवार और गंगा गहलोत ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। हमलेबाजी के दौरान गणेश गहलोत ने मेरे पर चाकूओं से वार किये। पीडि़ता ने बताया कि अभी दो दिन पहले भी गणेश गहलोत ने हमारे साथ झगड़ेबाजी की थी और सदर थाना पुलिस ने गणेश को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। इसके बावजूद आरोपी मेरे देवर गणेश और उसके आये आरोपियों ने रविवार की रात मेरे ऊपर घर में घुसकर हमला कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562