Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

वकीलों ने किया कार्य बहिस्कार, क्या अब मिलेगी हाई कोर्ट बेंच !

India-1stNews






बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा बीकानेर संभाग मुख्यालय पर राज, उच्च न्यायालय की बेंच को स्थापित करने हेतु दिनांक 17 अगस्त, 2009 की आम सभा में लिये गये निर्णय के अनुसार दिनांक 17 अगस्त 2023 को प्रोटेस्ट-डे मनाया गया। जिसके तहत बीकानेर के अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालयों में पैरवी नहीं की गई तथा अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय, महामहिम मुख्य न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर को एवं माननीय विधि मंत्री भारत सरकार को 164वाँ ज्ञापन प्रेषित किया गया। मिडिया प्रभारी अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि ज्ञापन देने में बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड,  धर्मेन्द्र वर्मा, लक्ष्मण नायक, मुमताज अली भाटी, कमलनारायण पुरोहित, मनोज बिश्नोई (अलाय), कोषाध्यक्ष आसू प्रकाश पारीक, सुरेशचन्द्र शर्मा, महेन्द्र जैन, संजय गौतम, सुभाषचन्द्र शर्मा, जितेन्द्र सिंह सेंसवास, गिरधर जोशी, तन्नाराम लखारा, ओमप्रकाश बिश्नोई, ज्ञान सिंह बिश्नोई, रवेल भारतीय, सुनील आचार्य, सरजीत सिंह, लालदास स्वामी रामकिशन दुबे,लालचंद सुथार,  आदि अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562