Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

झुठे वादे कर कांग्रेस ने हमेशा से ही अल्पसंख्यक समाज को गुमराह किया है: मेवाती

India-1stNews





प्रदेश की कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यक विरोधी है: हमीद खान मेवाती 


बीकानेर। आज दिनांक 18 अगस्त, 2023  को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज से की गई वादाखिलाफी के विरोध में बीकानेर संभाग का विरोध-प्रदर्शन बीकानेर जिले के जिला कलेक्ट्रेट के सामने  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 

हमीद खान मेवाती ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं को अल्पसंख्यक समाज का सबसे बड़ा हितैषी बतातें हैं और थोथी व झूठी घोषणाएं करके अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह करतें हैं, जबकि गत 4.5 वर्षों में अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के हितों को नुकसान पहुंचाया है, चाहे वो आरपीएससी में सदस्य बनाये जाने का मामला हो, अन्य सेवाओं से आईएएस बनाये जाने का मामला हो हमेशा से ही कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यक समाज को दरकिनार किया है। 

मेवाती ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज जागरूक हो गया है, अब अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस के झुठे वादों, झांसों में नहीं आयेगी और कांग्रेस द्वारा की गई वादाखिलाफी के विरोध में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखायेगी।


 
इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बीकानेर संभाग प्रभारी सी.आर. चौधरी, मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुमताज अली भाटी, बीकानेर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, उप महापौर राजेंद्र पंवार,मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अब्बासी, जमरदीन तेली, रमजान अली चोपदार, आलम शौकीन, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष उस्मान खलीफा, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष इमरान राईन, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष इदरीश गौरी, चुरू जिलाध्यक्ष अख्तर खान, अमित खान, फारूक चौहान, फारुख पठान, मोहन सुराणा, डॉक्टर सुरेन्द्र सिंह शेखावत, राजा राज सीगड़,दीपक पारीक,विजय उपाध्याय, सोहन लाल चांवरिया, ओम आचार्य,दिनेश महात्मा,वाजिद सेख, हुसैन डार, इंसाफ अली मॉयल,साहिल सोढा,अशरफ काजी, रविश अब्बासी, इमरान कायमखानी, आनंद सिंह भाटी,कमल आचार्य,नरेश नायक,महबूब नूरानी, सिकंदर भाटी, एडवोकेट सलीम, सलीम गुर्जर,साबिर अब्बासी, साजिद अब्बासी,आशिक अली, अमरदीन भुट्टो,मकबूल अंसारी, राजिक उस्ता, रोशन खान, सरदार देवेंद्र सिंह, शब्बीर कुंडली, जाकिर खान शान्ति लाल सोलंकी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement