Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

लाखों की नकदी सहित उड़ा ले गए पिकअप

India-1stNews








बीकानेर। जिले में चोरों की धमाचौकड़ी जारी है। ताजा मामला जयमलसर गांव का सामने आया है। परिवादी सीकर के रामगढ़ निवासी मोहम्मद नवाब ने नाल थाने में इस संबंध में 18अगस्त को एक रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसने पुलिस को बताया कि वह भेड़-बकरियों के खरीद-फरोख्त का काम करता है।

इसी सिलसिले में 12 दिन पूर्व जयमलसर गांव में गुल्लु खान की ढाणी में ठहरा हुआ था। रात के समय उसकी पिकअप गाड़ी में रखे 8 से 9 लाख रुपए और गाड़ी ही चोरी हो गई। परिवादी ने इस मामले में नागौर के छोटी बेरी निवासी क्यूम खान, असरफ खान और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच सहायक उपनिरीक्षक हरसुखराम को सौंपी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562