Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

75 हजार रुपए का कुख्यात इनामी बदमाश दानाराम धरा गया

India-1stNews







बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय गुर्गे को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में की गयी है। बीछवाल थानाधिकारी महेन्द्र दत्त शर्मा, नापासर थानाधिकारी संदीप विश्रोई की टीम ने की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लगातार दानाराम के बारे में जानकारी जुटा रही थी ।

इसी दौरान पुलिस को दानाराम के चुरू के पास होने के सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम एक्टिव हुई और दानाराम को चुरू के पास से दस्तयाब किया गया है। बता दे कि कुछ समय पूर्व बीकानेर के लूणकरणसर में स्थित दानाराम के घर पर प्रशासन की और से बुलडोजर चलाकर घर को ध्वस्त कर दिया गया था। दानाराम रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय गुर्गा था। पुलिस ने इसके अलावा राजू ठेठ हत्याकांड में शामिल सरजीत विश्रोई को गिरफ्तार किया है। सरजीत विश्रोडू जयपुर मुख्यालय द्वारा 25 हजार का इनामी है।

बीकानेर पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य दानाराम केा गिरफ्तार किया है। दानाराम बड़ा शातिर किस्त का अपराधी है। पुलिस के अनुसार यह एक फेक एप्पलीकेशन के माध्यम से रोहित गोदारा से लगातार जुड़ा है। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली की दानाराम चुरू के आसपास है तो पुलिस ने अपने तंत्र को एक्टिव किया। जिसके बाद एक टीम बनाकर रतनगढ़ की और भेजी गयी।

आरोपी बड़े शातिर किस्म का होने के चलते पुलिस ने भी सावधान रखी क्योंकि दानाराम जहां रह रहा था। वह आवासीय क्षेत्र था। पुलिस के अनुसार आरोपी दानाराम लगातार अपना हुलिया बदल रहा था। जिसके चलते पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी और पुलिस ने भी अपना हुलिया बदला और आरोपी को दबोचा।

पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हुलिया और नाम बदलकर यूपी,दिल्ली,हरियाणा, छतीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार ,महाराष्ट्र, कोलापुर, दुर्ग,गोवा, रामेश्वरम,बैंगलोर के साथ-साथ मंदिर और धर्मशाला में फरारी काट रहा था।

बीकानेर पुलिस के सूचना व सहयोग से राजू ठेहट हत्याकांड के मामले में शूटरों को आर्थिक मदद करने वाले जयपुर मुख्यालय द्वारा 25 हजार के इनामी को हिसार से सीकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सरजीत विश्रोई से भी इस सम्बंध में पुछताछ जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement