Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सड़क हादसे में एक यात्री की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल

India-1stNews






बीकानेर। टैंपो पलटने से गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टैंपो से एक परिवार के पांच लोग बीकानेर से रामदेवरा जा रहे थे। कोलायत क्षेत्र के सांखला फाटक के पास टायर फटने से टैंपो पलट गया। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक का शव कोलायत अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि बीकानेर के बांद्रा बास से एक टैंपो में पांच श्रद्धालु रविप्रकाश, तेजादेवी, पीयूष, सरिता, गजेंद्र रामदेवरा के लिए रवाना हुए थे। कोलायत क्षेत्र के सांखला फाटक के पास इनके टैंपो का टायर फट गया, जिससे टैंपो पलट गया। हादसे में रवि प्रकाश की मौत हो गई। जबकि तेजादेवी, पीयूष, सरिता, गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें पीयूष की उम्र महज पंद्रह साल है जबकि शेष बीस साल से ज्यादा उम्र के हैं। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने ही घायलों को संभाला। घायलों को प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भेजा गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उनका उपचार किया जा रहा है। रामदेवरा मेले के चलते पुलिस भी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। ऐसे में घटनास्थल पर पुलिस तुरंत पहुंच गई थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement