Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

मंगेतर से परेशान प्रियंका ने किया सुसाइड, परेशान होकर कुंड में कूदी

India-1stNews





बीकानेर के पांचू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती ने घर में बने कुंड में कूदकर जान दे दी। आरोप है कि उसके मंगेतर ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। वह नहीं गई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसी से परेशान होकर उसने कुंड में कूदकर जान दे दी। युवती के पिता ने इस आशय का मामला पांचू थाने में दर्ज कराया है।

जांगलू निवासी बिशनाराम मेघवाल एक खेत में रहता है। उसकी बेटी प्रियंका की चार साल पहले गजस्वरूपदेसर निवासी कोजाराम के बेटे हड़मानाराम के साथ सगाई की गई थी। दो महीने पहले मंगेतर हड़मानाराम जांगलू आया। उसने प्रियंका को फोन करके खेत से बाहर बुलाया। प्रियंका ने ये बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने मिलने की इजाजत नहीं दी। ऐसे में प्रियंका नहीं गई।

बाद में मंगेतर नाराज हो गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पिछले तीन चार दिन से प्रियंका गुमसुम थी। मृतक के पिता का आरोप है कि शुक्रवार को भी उसे बार बार फोन किया गया। आखिरकार परेशान होकर प्रियंका ने कुंड में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या के लिए उकसाने करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562