Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

टैक्सी सवार महिला से चोरी की वारदात

India-1stNews





बीकानेर। टैक्सी में सवार एक महिला के साथ वारदात हो गई। इस वारदात का उसे तब पता चला जब से वह घर के पास टैक्सी से नीचे उतरी। उसके बाद महिला ने कोर्ट के परिवाद से थाने में मामला दर्ज करवाया। घटना 25 अगस्त की है। इस संबंध में चौखुंटी नायकों का मोहल्ला निवासी इशरत पत्नी युसुफ अली ने कोर्ट इस्तगासे से अज्ञात महिला के खिलाफ नयाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि वह 21 हजार रुपए लेकर टैक्सी करने के लिए बलवान साहब की दरगाह के पास पहुंची थी। वहां से टैक्सी अपने घर चौखुंटी नायकों का मोहल्ला को जाने के लिए की थी। वहीं पर एक काले रंग की महिला जिसके साथ एक बच्चा था उसने जबरदस्ती धक्कामुक्की करते हुए टैक्सी में बैठ गई । वह महिला कालू मोदी के बाड़े के पास उतर गई । परिवादिया जब अपने घर के लिए टैक्सी से रवाना हुई तो घर के पास पहुंचते समय पता चला कि उसकी थैली फटी हुई है और उसमें से 21 हजार रुपए गायब है, जो वह महिला चोरी कर ले गई। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement