Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बेटी को जीवन दे, खुद विदा हुई मां: भाई को राखी बांधने जा रही गर्भवती को टैंकर ने कुचला, सड़क पर ही बच्ची का हुआ जन्म

India-1stNews






ये दुःखद खबर जोधपुर से मिली है की गुरुवार को टैंकर ने बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को चपेट में ले लिया। महिला 8 माह की गर्भवती थी। टैंकर महिला को रौंदता हुआ निकल गया। महिला की सड़क पर ही डिलीवरी हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने नवजात बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया।हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पति और दो बच्चों की हालत गंभीर है। महिला जोधपुर से केरू गांव अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी।

टैंकर ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर

सूरसागर थाने के एसआई सुरताराम ने बताया- घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की है। सूरसागर-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर डीजल-पेट्रोल से भरे टैंकर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। बाइक पर पांचवी रोड़ पर रहने वाली निशा (25), उसका पति कैलाश (27), दस साल की भतीजी रक्षिता और छह साल का बेटा मयंक केरू गांव जा रहे थे।

मुंहबोले भाई को राखी बांधने जा रही थी

निशा केरू गांव में हर साल अपने मुंहबोले भाई को राखी बांधने जाती थी। इस बार भी वह पति और बच्चों के साथ निकली थी। हादसे में निशा टैंकर के पिछले पहिए के नीचे आ गई। पहिया उसके पेट पर चढ़कर रुक गया। टैंकर को वहीं रोककर ड्राइवर फरार हो गया। पति और बेटे मयंक को भी गंभीर चोट लगी। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने देखा कि महिला के पेट पर ट्रक का टायर है और पास ही नवजात के रोने की आवाज आ रही है। इस दौरान स्थानीय व्यक्ति कमलेश सोलंकी ने तुरंत मौके से नवजात को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

देवदूत बनकर आए कमलेश सोलंकी

घटना के चश्मदीद और नवजात को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले कमलेश सोलंकी ने बताया- हादसा के बाद भीड़ तमाशा देखती रही। मैं मौके पर पहुंचा। जहां हादसा हुआ था वहां घायल लोगों के बीच बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। बच्ची कुचली हुई मां के पास पड़ी थी। पहले तो समझ नहीं पाया कि क्या करूं। फिर बच्ची को हाथों में उठा लिया। इसके बाद अपने दोस्त सुनील सांखला के साथ कार में बैठकर अस्पताल पहुंचा। बच्ची को भर्ती कराया। बच्ची की भी जांच की गई तो वह पूरी तरह सुरक्षित थी।

घायल पति कैलाश और दोनों बच्चों को इलाज के लिए एमजीएच ले जाया गया। नवजात बच्ची को उम्मेद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक बच्चे और पति की हालत गंभीर होने पर उन्हें रात में एमजीएच से एमडीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने अभी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। आरोपी टैंकर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि टैंकर को जब्त कर लिया है। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का शव मॉर्च्युरी में रखवा दिया है, शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement