Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, एक घायल

India-1stNews





बीकानेर। नोखा कस्बे के संचेती खेड़ी में गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। घटना सोमवार शाम की है। गैस सिलेंडर के फटने की आवाज सुन आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी नोखा की फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद आग को बुझाना शुरू कर दिया।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। जोरावरपुरा स्थित संचेती खेड़ी में पवन पारीक अपने घर में लगे गैस चूल्हे को चाय बनाने के लिए जैसे ही चालू किया तो पूर्व से ही सिलेंडर से रिस रही गैस ने आग पकड़ ली। 
 
देखते ही देखते आग आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान सिलेंडर को घर से बाहर फेंकते समय पवन पारीक भी हल्के झुलस गए। पवन पारीक के घर में लगी टीवी, फंखा, फ्रीज, अलमारी व अलमारी में रखा सामान, घर का दरवाजा, चारपाई आदि घरेलू सामान जल गया।
 
अलमारी के ऊपर रखा दुकान का करीब डेढ़ लाख का सामान भी जल गया। आग लगने से घर में रखे घरेलू सामान व खाने-पीने की सामग्री भी जल गई। आग की सूचना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में किसी भी प्रकार की हताहत नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement