Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

NDPS एक्ट में चल रहा था फरार, एक और ईनामी बदमाश गिरफ्तार

India-1stNews






बीकानेर पुलिस इन दिनों बदमाशों को दबोचने में लगी है। दानाराम उर्फ दानिया के बाद अब एनडीपीएस एक्ट में फरार ईनामी अपराधी संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे हनुमानगढ़ पुलिस के सहयोग से पीलीबंगा से दबोचा गया है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि संदीप पिछले एक साल दस महीने से फरार चल रहा था। बीकानेर पुलिस ने 17 नवम्बर 21 को एक स्विफ्ट कार और एक वर्ना कार से दो क्विंटल से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद किया था। इस दौरान एक प्रदीप नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया लेकिन वर्ना का ड्राइवर संदीप वहां से फरार हो गया। इस पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसके बाद उस पर दस हजार रुपए का इनाम रखा गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नए सिरे से टीम बनाकर पिछले दिनों जगह-जगह दबिश दी गई। अब हनुमानगढ़ पुलिस के सहयोग से उसे पीलीबंगा से गिरफ्तार किया गया। नाल थानाधिकारी नरेश कुमार गेरा और उनकी टीम ने संदीप पुत्र चेतराम जाति मेघवाल उम्र 27 साल निवासी वार्ड नम्बर 01 अम्बेडकर धर्मशाला के पास जाखडावाली पीलीबंगा से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया है। अभी उससे और पूछताछ होगी ताकि डोडा पोस्त की तस्करी करने वालों का पता चल सके।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement