Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में एसी में हो गया विस्फोट, एक मिस्त्री की गई जान, एक आया करंट की चपेट में

India-1stNews





बीकानेर। शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पहला मामला सदर थाना इलाके का है। जहां पर रविवार को एक चिकित्सक के घर पर एसी ठीक करने गया मिस्त्री हादसे का शिकार हो गया। बुरी तरह से जख्मी हालत में उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां देर रात को उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ निवासी मिस्त्री जेश सादुलगंज कॉलोनी स्थित एक चिकित्सक के घर पर एसी ठीक करने गया था।


एसी का परीक्षण करने के दौरान उसे पता चला कि एसी की गैस खत्म हो गई है। उसने उपकरण लगाया और एसी में गैस भरने लगा। अभी उसे ऐसा करते थोड़ी ही देर हुई थी कि अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। हादसेेमें मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत ही पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देररात को उसकी मौत हो गई।

वैल्डिंग करते करंट लगने से युवक की मौत
दूसरी घटना भी सदर थाना इलाके में ही हुई। रविवार को वैल्डिंग करते करंट लगने से एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसे अचेत अवस्था में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां देर रात को उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आनंद रानीसर बास में वैल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां देररात को उसकी भी मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement