Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बैंक में चोरी की कोशिश, हाथ कुछ नही लगा लेकिन 24 घण्टों में पुलिस के हत्थे जरूर चढ़ गए

India-1stNews





बीकानेर। राज. मरूधरा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी करने के मामले में पुलिस ने एक्शन में कार्रवाई करते हुए दो युवकों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में जेएनवीसी पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 22 सितम्बर को प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह बैंक बंद करके घर चला गया। अगले दिन सुबह आकर देखा तो चैनल गेट के साथ तोडफ़ोड़ की गयी है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों द्वारा केस पेटी और गोल्ड पेटी के साथ भी तोडफ़ोड़ की है।


जिस पर पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और संदिग्धों की पहचान की गयी। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान की और आज रिड़मलसर सिपाहियान के रहने वाले सोनू पुत्र जाकिर हुसैन,हैदल अली पुत्र आमीन भाटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर ग्राम पंचायत रिड़मलसर के रिकॉर्ड रूम में भी चोरी करने के आरोप है साथ ही पूर्व में विभिन्न थानों में इनके खिलाफ मुकदमें दर्ज है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement