Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

घर के लिए निकला युवक ट्रैन से कटा

India-1stNews






बीकानेर। जैसलमेर में बुधवार को ट्रेन से कटे मृतक युवक की पहचान हो चुकी है। युवक बीकानेर के नोखा का रहने वाला है और अपने भाई के साथ एक निजी होटल में मजदूरी का काम कर रहा था। पहचान के बाद अब जीआरपी युवक का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंपेगी। मृतक के भाई ने बताया कि आसुराम (28) पुत्र सुखाराम उसके साथ ही जैसलमेर की एक होटल में काम कर रहा था। बुधवार सुबह वह घर जाने का कहकर होटल से निकला था। शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। जब ट्रेन से युवक की मौत की खबर आई तब मौके पर जाकर भाई को पहचाना। जीआरपी पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई ने किसी भी तरह की हत्या या आत्महत्या का अंदेशा नहीं जताया है। न ही मामला दर्ज करवाया है।

जीआरपी रेलवे पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद करीब 4.15 बजे रेलवे के स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि कोई युवक ट्रेन से रन ओवर, यानि ट्रेन से कट गया है। रेलवे स्टेशन से शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन की शटिंग के दौरान बाबा बावड़ी के पास रेल की पटरियों पर ये हादसा हुआ। टीम मौके पर पहुंची और शव का मौका मुआयना किया। मृतक के पास से कोई भी पहचान का दस्तावेज़ नहीं मिला था। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। देर रात मृतक के भाई ने आकर उसकी शिनाख्त की। अब शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement