Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: रोटी पसंद नहीं आई तो होटल में कर दी फायरिंग

India-1stNews






बीकानेर। होटल से खाना लेकर गए बदमाशों ने देर रात वापस आकर होटल में फायरिंग की। वारदात जयपुर-जोधपुर बाइपास पर एक होटल में हुई। बीछवाल पुलिस के अनुसार, इस संबंध में गुढ़ा गोड़जी थाना क्षेत्र के सींथल निवासी कुलदीप ने रिपोर्ट लिखाई है।

बीछवाल पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसने होटल अमृत किराए पर ले रखा है। शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे खाने का आर्डर देने के बाद दो आदमी आए और खाना ले गए। देर रात करीब 12.30 बजे वापस आए और धमकी भरे लहजे में कहा कि होटल की रोटियां सही नहीं हैं। इस बात को लेकर वह झगड़ा करने लगे। दोनों ने पहले लोहे की रॉड से हमला किया।

फिर उनमें से एक जने ने पिस्तौल निकाल कर फायर करना शुरू कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से होटल में मौजूद संजीव जाट, बाबूलाल, कुलदीप, सुमनाथ, गजानन्द शर्मा ने छिप कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने होटल में कारतूस के दो खोल बरामद किए। आरोपी बिना नंबरी गाड़ी में आए थे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement