Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: दुकान से चोर चुरा ले गए घी, एसी भी बड़ी आसानी से उतारा ऑटो में रखा और फरार

India-1stNews





बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित एक घी की दुकान पर चोरों ने सेंध लगाकर पीपों व जार में भरा तकरीबन एक क्विंटल घी चोरी कर ले गए। दुकान में रखे गैस सिलेंडर व अन्य सामान भी ले गए। दरअसल, यह चोरी की वारदात गंगाशहर की गली नम्बर पांच स्थित दुकान में हुई है। यह दुकान अजमेर निवासी नन्दलाल जाट की है। जो कि लम्बे समय से बीकानेर में रह रहा है।

दुकान से आरोपी एक क्विंटल घी के अलावा दो कांटे, तीन-चार सिलेंडर भी ऑटो में डाल ले गए। यहीं नहीं दुकान में रखा धूप का महंगा चश्मा भी चोर अपने साथ ले गए। एफआईआर के मुताबिक दुकान में रखा एसी भी बड़ी आसानी से उतारा और अपनी ऑटो में डालकर ले गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटैज के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश में जुटी है।

घी की दुकान में सिलेंडर का क्या काम!
बीती रात को देशी घी की दुकान में हुई चोरी के मामले में सभी बातें समझ में आती है, किंतु यह बात जरूर खटक रही है कि आखिर घी की दुकान में गैस सिलेण्डरों का क्या काम? वह भी तीन-चार गैस सिलेण्डर! चोरी व चोरी के आधार पर पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक तीन-चार गैस सिलेंडर चोरी होने की बात जितनी बड़ी नहीं है। उतनी बड़ी बात ये है कि घी की दुकान में गैस सिलेण्डरों का होना किस ओर इशारा कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562