Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

जानलेवा हमले के मामले में देशी पिस्टल जिंदा कारतूस सहित सुंदरलाल गिरफ्तार

India-1stNews






बीकानेर। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में यह कार्रवाई की है। इस सम्बंध में 20 मई को परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 19 मई की रात को दो लड़के उसके घर के बाहर आकर दरवाजा बजाया । जैसे ही परिजन बाहर आए तो आरोपियों ने मारपीट की और जान लेने की नियत से फायर किया। जिस पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और जांच के दौरान आज पटेल नगर निवासी सुंदरलाल पुत्र विनोद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562