Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सुजानदेसर के जनता क्लीनिक और गंगाशहर सामुदायिक

India-1stNews




राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर के भवन की नींव का शिक्षा मंत्री ने किया शिलान्यास

4. 50 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा नया भवन

बीकानेर शिक्षा हब के रूप में हो रहा है विकसित- डॉ कल्ला




बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ बी कल्ला ने रविवार को राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर के नये भवन की नींव का शिलान्यास किया। इस अवसर पर डॉ बीडी कल्ला ने कहा कि बीकानेर शिक्षा के हब के रूप में विकसित हो रहा है ।राज्य सरकार द्वारा यहां पांच नए कॉलेज खुलवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज में 184 नये विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा चुका है तथा विद्या संबल योजना के तहत शिक्षकों को लिया गया है।
उन्होंने कहा कि कला संकाय में सात विषय चल रहे हैं एक नया विषय  जैनोलॉजी भी इसी सत्र में शुरू हुआ है। डूंगर महाविद्यालय के बाद यहीं पर यह विषय चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नया कॉलेज खुलने से इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने नजदीक ही गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा सुलभ हो सकेगी।

जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में नये कक्षा कक्षों का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने इस अवसर पर जवाहर  उच्च माध्यमिक विद्यालय  में 2 नए कक्षा कक्षों व एक लैब का लोकार्पण भी किया। इस कार्य पर  33.69 लाख   रुपए व्यय किए गए हैं।

सुजानदेसर शहरी स्वास्थ्य केंद्र जनता क्लीनिक और गंगाशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 बैड वार्ड का हुआ लोकार्पण

शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर सुजानदेसर राजकीय शहरी स्वास्थ्य केंद्र जनता क्लिनिक का भी लोकार्पण किया। उन्होंने गंगा शहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में 20 बैडड वार्ड का निर्माण पूर्ण होने पर इसे जनता को समर्पित किया। इस कार्य पर 35 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इस अवसर पर डॉ कल्ला ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने  अभूतपूर्व योजनाएं लागू की है। जनता इनका अधिक से अधिक लाभ लें।

इस अवसर पर  प्राचार्य बबिता जैन, डूंगर कॉलेज प्राचार्य इंद्र सिंह राजपुरोहित, पूर्व सहायक निदेशक उच्च शिक्षा डॉ राकेश हर्ष, जवाहर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज चुग,अन्य अतिथि चंपालाल डागा, सुमति चंद  बांठिया, प्रकाश सामसुखा, प्रकाश  पुगलिया, हजारी देवड़ा, सुमित कोचर,रिधकरण सेठिया बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement