Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सियासी ब्रेकिंग न्यूज़: पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की हुई भाजपा में वापसी

India-1stNews






पश्चिमी राजस्थान के कद्दावर नेता और कई मर्तबा मंत्री रहे देवीसिंह भाटी की आखिर भाजपा में वापसी हो गयी है। भाटी को प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और प्रभारी अरूण सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल किया गया है। बता दें कि भाटी के सियासी समीकरणों को लेकर बीते लम्बे समय से उठापटक चल रही थी और भाटी भी लगातार अपने बेबाक अंदाज में बयान दे रहे थे। तमाम सियासी उठापटक के बीच आज उनकी भाजपा में वापसी हो गयी है। माना जा रहा है कि कल रात को हुई शाह, नड्डा की बैठक के बाद भाटी की वापसी को हरी झंडी मिल गयी थी। इसमें मुख्य भूमिका अरूण सिंह की मानी जा रही है। भाटी की भाजपा में वापसी की खबर के साथ ही बीकानेर सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान में भाटी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने देवी सिंह भाटी को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562