Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

कोचिंग सेंटर गई युवती नहीं लौटी घर,पुलिस जुटी तलाश में

India-1stNews






बीकानेर। बीकानेर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में कोचिंग गई युवती वापस घर नहीं लौटी। परिजन खासा परेशान हो रहे है। इसकी जानकारी परिजनों ने सदर थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 23 सितम्बर को सवेरे नौ बजे युवती कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली थी। कोचिंग क्लासेज का समय पूरा हो जाने के बावजूद जब युवती वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने रिश्तेदारों व युवती के मित्रों के यहां पूछताछ की, किंतु कहीं पर भी उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती कोचिंग से ही बिना बताए कहीं पर चली गई है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement