Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर से बड़ी खबर:एक करोड़ 73 लाख का सोना पकड़ा, इनकम टैक्स को किया गया सूचित

India-1stNews






बीकानेर से बड़ी खब:एक करोड़ 73 लाख का सोना पकड़ा, इनकम टैक्स को किया गया सूचित

बीकानेर पुलिस ने शुक्रवार को वाहनों की चैकिंग के दौरान एक कार से करीब पौने दो करोड़ रुपए के जेवरात सीज किए हैं। अब इनकम टेक्स और सेल टेक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी इसकी जांच करेंगे। तब तक जेवरात पुलिस के कब्जे में रहेंगे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारे लाल शिवरान ने दैनिक भास्कर को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बीकानेर के अशोक चांडक की गाड़ी को रोका गया। इस गाड़ी में सोने के जेवरात काफी मात्रा में बरामद हुए। ये जेवरात कहां से और कैसे लेकर आए ? इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। गाड़ी में इन जेवरातों से जुड़े कागजात भी नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने इन जेवरातों को सीज कर लिया है। शिवरान ने बताया कि आगे की कार्रवाई इनकम टेक्स और सेल टेक्स के अधिकारी करेंगे। अगर इनके कागजात मिलते हैं और सब कुछ सही होता है तो जेवरात मालिक तक पहुंच जाएंगे।

कल होटल्स में जब्त किए थे रुपए

पुलिस ने गुरुवार को होटल्स से रुपए जब्त किए थे। लालजी होटल और बीकानेर होटल में हुई कार्रवाई में छह लाख रुपए से ज्यादा राशि पुलिस जब्त की थी। इससे पहले भी गाड़ियों की चैकिंग के दौरान भी पुलिस करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है। बीकानेर से जाने वाली बसों में भी चैकिंग की गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement