Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

ट्रक और कार में भिड़ंत, 4 घायल, 2 गंभीर रेफर

India-1stNews



ट्रक और कार में भिड़ंत, 4 घायल, 2 गंभीर रेफर


बीकानेर में हुए एक सड़क हादसे में 4 लोग घायल हो गए। ये सभी कार में सवार थे, इनमें दो को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। घटना बीकानेर-जयपुर हाईवे के कीतासर गांव के पास गुरुवार सुबह 10 बजे की है। इनमें 2 घायलों का इलाज श्रीडूंगरगढ़ में और 2 का बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बीकानेर - जयपुर हाईवे पर चल रही कार को ट्रक ड्राइवर ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें मांगीलाल पुत्र अमरदास स्वामी निवासी निवासी रतनपुरा और कलावती पत्नी श्रीराम कुम्हार निवासी रिडमलसर बीकानेर को गंभीर चोट आई है। इन दोनों को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं दो अन्य घायलों ज्योति पुत्री राजकुमार स्वामी निवासी रतनपुरा, महेंद्र पुत्र श्रीराम कुम्हार हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। निवासी रिडमलसर का श्रीडूंगरगढ़

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही गरीब सेवा संस्थान के सदस्य मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार और ट्रक दोनों को फिलहाल पुलिस ने कब्जे में लिया है। हालांकि अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ लेकिन पुलिस अपने स्तर पर ट्रक ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement