Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अवैध डोडा पोस्त सहित तीन गिरफ्तार, स्कोर्पियो, बाइक जब्त

India-1stNews




अवैध डोडा पोस्त सहित तीन गिरफ्तार, स्कोर्पियो, बाइक जब्त

बीकानेर। सेरुणा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस अवैध नशे के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कोपियो गाड़ी व एक मोटरसाईकिल को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाईकिल को रुकवाकर पुलिस ने पूछताछ की। इतने में एक संदिग्ध स्कोपियो बिना नंबरी आई। जिसका चालक पुलिस पार्टी को देखकर वापस गाड़ी घुमाकर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने पीछा कर स्कोपियो को रुकवाकर चैक किया तो गाड़ी में 13,200 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने इस अवैध नशे को जब्त करते हुए इस नशे की तस्करी में उपयोग ली जा रही स्कोपियो व मोटरसाईकिल को भी जब्त किया। साथ ही स्कोपियों में सवार दो व्यक्तियों व मोटरसाईकिल सवार को गिरफ्तार किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562