Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

चाचा नेहरू विद्यालय में किया कन्या पूजन

India-1stNews




चाचा नेहरू विद्यालय में किया कन्या पूजन



बीकानेर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाचा नेहरू नोखा में गुरुवार को नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाला के प्राचार्य मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि सनातन संस्कृति में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है, इस दिन कन्याओं का देवी का स्वरूप मान करके पूजन का विधान है। अध्यापक लिखमाराम मेघवाल ने बताया कि कन्याओं का पूजन करने से समाज में मातृशक्ति के प्रति आदर का भाव जागृत होता है। विद्यालय में 151 कन्याओं का तिलक लगाकर, मौली बांधकर, फल व मिष्ठान खिलाकर पूजन किया गया। कार्यक्रम में बसंती चौधरी, जयश्री बैद, टीना डेनियल, कंचन दर्जी, सरिता गहलोत, अश्विनी मोदी, रामकेश बिश्नोई, विजय भाम्भू, जाकिर हुसैन, नरेंद्र सोलंकी, विजय भाम्भू सहित शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement