Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

विद्यालय का गौरव युवराज तेजी और मोहम्मद साहिल

India-1stNews




विद्यालय का गौरव युवराज तेजी और मोहम्मद साहिल 

बीकानेर। अरुणोदय विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर के कक्षा 11वीं के होनहार विद्यार्थी युवराज तेजी ने सीकर में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता (स्टेट लेवल स्कूल) ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल/ स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ाया है।

इसी प्रकार से कक्षा 12वीं के होनहार छात्र मोहम्मद साहिल ने वेट लिफ्टिंग में राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त करने के साथ ही जिला स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता (डिस्ट्रिक्ट लेवल) वेटलिफ्टिंग में विद्यालय के गोल्ड मेडल/ स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है तथा दोहरी खुशी दी है । 

शाला के संचालक अभिषेक आचार्य ने बताया कि जिसके लिए विद्यालय परिवार इन दोनों विद्यार्थियों का अभिनंदन करता है। शीघ्र ही विद्यालय परिसर में दोनों विद्यार्थियों के लिए समारोह आयोजित करके इनको सम्मानित किया जाएगा। समाचार मिलते ही विद्यालय में उत्साह का माहौल है विद्यालय परिसर में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562