Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

युवक ने फाँसी लगा कर की आत्महत्या

India-1stNews




युवक ने फाँसी लगा कर की आत्महत्या

बीकानेर। युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। मामला श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में ग्राम रिडी निवासी प्रेमनाथ पुत्र मांगीलाल जोगी ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि सरदारशहर मोटर मार्केट निवासी पवननाथ पुत्र मोतीनाथ जोगी ने उसके भाई को मोबाइल पर विवाह संबंधी बातों को लेकर धमकी दी। जिससे उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement