Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस के इनपुट पर कार्रवाई, 29 लाख के नकली नोट जब्त

India-1stNews




बीकानेर पुलिस के इनपुट पर कार्रवाई, 29 लाख के नकली नोट जब्त

बीकानेर। हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने करीब एक माह के भीतर बच्चों वाले नकली नोट देकर ठगी करने का दूसरा मामला पकड़ा है। टाउन थाना पुलिस ने सोमवार को 29 लाख रुपए के चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया मतलब बच्चों वाले नकली नोट जब्त कर एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से नोटों की साइज के सफेद कागज, स्टेशनरी का सामान वगैरह भी मिला है। बीकानेर पुलिस के इनपुट पर गिरफ्तार आरोपी से टाउन पुलिस नकली नोटों की सप्लाई, उनको चलाने आदि के संबंध में पूछताछ कर रही है। इससे पहले संगरिया थाना पुलिस ने 14 सितम्बर को दस लाख रुपए के नकली नोट जब्त कर चार जनों को गिरफ्तार किया था। दस लाख रुपए के इन नोटों में 86 नोट फर्जी थे। मतलब फोटो कॉपी थे तथा शेष सभी चिल्ड्रन बैंक के नकली नोट थे।

टाउन थाना प्रभारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि जिला पुलिस को बीकानेर से हनुमानगढ़ इलाके में नकली नोटों को असली के रूप में काम में लेने वाली गैंग का इनपुट मिला था। इस पर काम किया गया। एएसपी बनवारीलाल मीणा व डीएसपी अरविन्द कुमार के निर्देशन में आसूचना संकलन व अन्य स्त्रोतों के आधार पर टाउन धानमंडी इलाके के पास कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर घेराबंदी कर सोमवार को कार्रवाई हुई। मौके से आरोपी सुखा सिंह (27) पुत्र मलकीत सिंह निवासी वार्ड तीन, पन्नीवाली पीएस टिब्बी को दस्तायाब किया। उसके कब्जे से 29 लाख सत्तर हजार दो सौ रुपए के नकली नोट जब्त किए। इनमें 500, 200, 100 व 50 रुपए मूल्य के नोट थे, जिन पर चिल्ड्रन बैंक लिखा हुआ था। इसके अलावा एक तरफ से छपे 25 नोट तथा 4200 रुपए के असली नोट जब्त किए गए। नकली नोटों पर भारतीय मनोरंजन बैंक, चिल्ड्रन व अन्य विवरण अंकित मिला। आरोपी के कब्जे से सफेद कागज की पांच गड्डी व अन्य स्टेशनरी सामान भी मिला।

दोगुने का झांसा देकर ठगी
थाना प्रभारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गैंग के सदस्य लोगों को बातों में उलझाकर नोटों पर ऊपर व नीचे असली नोट लगाकर, नोट दोगुने करने का झांसा देने जैसे तरीकों से ठगी करते हैं। गिरोह के सदस्यों को यह चिल्ड्रन नोट की खेप बाड़मेर के कुछ युवकों को देनी थी। सुखा सिंह के साथ अन्य आरोपी मंगू सिंह, सुखदेव सिंह, छिन्द्र निवासी फतेहपुर सहित अन्य भी शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement