Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, मोबाइल छीनकर हुए फरार

India-1stNews



बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, मोबाइल छीनकर हुए फरार

बीकानेर। शहर में झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। झपटमार अब व्यस्ततम इलाकों में भी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे। ताज़ा मामला कोतवाली इलाके का है जहां पर कल शाम को मोबाइल पर बात कर रहे एक व्यक्ति से तीन बाइक सवार मोबाइल छीन रफूचक्कर हो गए। छीना-झपटी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार गोस्वामी चौक निवासी अमोल गोस्वामी कल देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बजे अपने घर के आगे खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इतने एक बाइक पर तीन युवक आए और झपट्टा मार कर मोबाइल छीन ले गए। वह कुछ समझ पाता, तब तक आरोपी बाइक तेजी से भगा ले गए। चोरी की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562